Kaushambi: गांव पहुंचे डीएम अमित पाल, चौपाल में सुनीं समस्याएं, स्वास्थ्य-शिक्षा योजनाओं का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने गुवारा तैयबपुर में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास योजनाओं का निरीक्षण किया और नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन किया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 5 February 2026, 7:20 PM IST

Kaushambi: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज “गंव की समस्या, गॉव में समाधान“ के अंतर्गत विकास खंड मंझनपुर की ग्राम-गुवारा तैयबपुर में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव के सभी मुद्दों का समाधान शीघ्र किया जाए।

ग्रामवासियों ने पुष्टाहार, पेंशन, शौचालय, राशन, कन्या सुमंगला योजना और आवास जैसी सरकारी योजनाओं से लाभ प्राप्ति की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र लाभार्थियों को छूटे हुए लाभ जल्द उपलब्ध कराए जाएं।

शिक्षा और बच्चों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान

जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से पूछा कि अध्यापक समय पर विद्यालय आते हैं या नहीं, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता कैसी है और बच्चों को पाठ्यपुस्तकें सही समय पर मिल रही हैं या नहीं। ग्रामवासियों ने बताया कि अध्यापक समय पर आते हैं और शिक्षण कार्य भी सही ढंग से कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूल का निरीक्षण 19 पैरामीटर के तहत कराए, निपुण तालिका व शिक्षा की गुणवत्ता की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

Kaushambi Encounter: कौशांबी में रात के अंधेरे में गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट; इनामी बदमाश पुलिस गिरफ्त में

स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण और निर्देश

जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। ग्रामवासियों ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी हैं।

समस्याओं को तुरंत समाधान के निर्देश

उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि ग्राम में कैम्प लगाकर पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि गांव में पशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही, सचिव को ग्राम के सभी हैंडपंपों का रिबोर कर क्रियाशीलता सुनिश्चित करने और सहायक विकास अधिकारी (पं0) को साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम विकास योजनाओं की समीक्षा

मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने ग्रामवासियों को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे में ग्राम में 281 लोग पात्र पाए गए हैं, जिन्हें शीघ्र लाभान्वित किया जाएगा।

किसानों से अपील की गई कि वे फार्मर रजिस्ट्री कराएं, और जिला कृषि अधिकारी को शेष किसानों की रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए गए।

शिक्षा और विकास योजनाओं का निरीक्षण

ग्रामवासियों ने संगम गेस्ट हाउस से ग्राम तक के संपर्क मार्ग की खराब सड़कों की समस्या बताई। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत के माध्यम से सड़क का मरम्मत कार्य शीघ्र करने का निर्देश दिया।

Kaushambi: जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में देरी पर जताई नाराजगी, फरवरी तक पूरा करने के निर्देश

नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन

जिलाधिकारी ने ग्राम में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे और ग्रामवासियों को विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों के लाभ लेने की जानकारी दी।

Location : 
  • Kaushambi

Published : 
  • 5 February 2026, 7:20 PM IST