Deoria: चोरी का खुलासा, मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार

जनपद में सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 14 April 2026, 6:12 PM IST

Deoria: जनपद में सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

अभियान के तहत मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक Abhijeet R. Shankar के निर्देश पर जिले में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

गिरफ्तारी और बरामदगी

थाना कोतवाली पुलिस ने विगत रात्रि देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास से अभियुक्त मोहताब अली उर्फ मेहताब को गिरफ्तार किया। आरोपी बिहार के सिवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर (UP 61AZ 2037) बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आओ! हम आपकी थकान दूर कर देंगे…लेकिन स्पा सेंटर के अंदर घुसते ही 7 लड़कियां…देवरिया में बड़ा खुलासा

ऐसे हुई थी चोरी की वारदात

घटना 10 अप्रैल 2026 की है, जब गाजीपुर जनपद के निवासी शैलेश यादव अपनी मोटरसाइकिल से कुशीनगर से घर लौट रहे थे। रास्ते में देवरिया के सोंदा क्षेत्र में आराम करने के दौरान उन्हें नींद आ गई। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उनकी मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

देवरिया में बड़ा बवाल: अधिवक्ता की मौत के बाद SDM सस्पेंड, जांच तेज

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अन्य संभावित वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है या नहीं।

Location :  Deoria

Published :  14 April 2026, 6:12 PM IST