Deoria: पानी पीने की जगह पर खतरा! देवरिया PHC की चूक से मचा बवाल

देवरिया के पीएचसी मझगांवा में वाटर कूलर के पास फिनाइल की बोतल और गैलन रखे मिलने से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर हुई। स्थानीय लोगों ने जांच और कार्रवाई की मांग की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 June 2026, 6:24 PM IST

Deoria: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मझगांवा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों के लिए लगाए गए वाटर कूलर के ऊपर फिनाइल की बोतल और उसके पास फिनाइल का गैलन रखा मिला। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की चूक को गंभीर माना जा रहा है।

किसी बड़े हादसे की बन सकती थी वजह

अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे पहुंचते हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति गलती से फिनाइल को पानी समझकर इस्तेमाल कर लेता, तो गंभीर हादसा हो सकता था। पीने के पानी की व्यवस्था के पास रासायनिक पदार्थ रखना सुरक्षा मानकों का उल्लंघन माना जा रहा है।

Deoria News: मोहर्रम जुलूस में करतब दिखाना पड़ा महंगा, हुआ ये हाल

अस्पताल प्रशासन पर उठे सवाल

इस घटना के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में इस तरह की लापरवाही मरीजों की जान को खतरे में डाल सकती है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Deoria: सपा सांसद का भाजपा पर बड़ा हमला, राम मंदिर चढ़ावा और कोचिंग हादसे पर मांगा जवाब

स्वास्थ्य विभाग के बयान का इंतजार

फिलहाल इस मामले में अस्पताल प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि विभाग इस मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

Location :  Deoria

Published :  27 June 2026, 6:24 PM IST