कानपुर हैलट मामले में बड़ा एक्शन: डॉक्टर समेत 3 जिम्मेदार लोग सस्पेंड, जानें अब आगे क्या होगा?
हैलट अस्पताल में जूनियर डॉक्टर ने जिंदा मरीज को मृत घोषित कर दिया, जिससे हड़कंप मच गया। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो स्वास्थ्यकर्मियों को निलंबित कर दिया और जांच के आदेश दिए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।