हिंदी
देवरिया स्वच्छ भारत मिशन
Deoria: देवरिया जिला मुख्यालय देवरिया मे एक ओर पूरे जिले में स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए अधिकारी आम जनता, दुकानदारों और ग्राम पंचायतों को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिले के जिम्मेदार अधिकारियों के सरकारी आवास वाली ऑफिसर्स कॉलोनी सिविल लाइंस देवरिया की जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही हैं, तथा सवालों के घेरे में है।
डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने ऑफिसर्स कॉलोनी का जायजा लिया तो, वहां जगह-जगह फैली गंदगी, उगी झाड़ियां, कूड़े के ढेर और बदहाल सफाई व्यवस्था देखने को मिली। यहां की स्थिति के बारे में बताने के लिए यह काफी हैं कि जिन अधिकारियों के कंधों पर जिले को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी है, उनके सरकारी आवासों के आसपास ही स्वच्छता अभियान दम तोड़ता नजर आ रहा है। डाइनामाइट न्यूज़ देवरिया की टीम ने आज ऑफिसर्स कॉलोनी का जमीनी पड़ताल किया तो जमीनी हकीकत कुछ और भी देखने को मिला।
Deoria: चोरी के शक में नाबालिग से अमानवीय व्यवहार का आरोप, परिजनों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारी जब क्षेत्र में निकलते हैं तो सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश देते हैं और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी देते हैं, लेकिन उनके अपने सरकारी आवासों की स्थिति देखकर सवाल उठना लाजिमी है कि क्या स्वच्छता अभियान सिर्फ जनता के लिए है, जिम्मेदारों के लिए नहीं?
बरसात के मौसम में कॉलोनी में फैली गंदगी और जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
अब बड़ा सवाल यह है कि जब जिले के प्रथम प्रहरी कहे जाने वाले अधिकारियों के सरकारी आवासों की यह स्थिति है, तो आम मोहल्लों और गांवों की सफाई व्यवस्था का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और जिला प्रशासन इस बदहाल व्यवस्था पर संज्ञान लेकर कॉलोनी की सफाई कराता है या फिर स्वच्छ भारत मिशन के दावे सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहेंगे।
Location : Deoria
Published : 14 July 2026, 2:41 PM IST