महराजगंज में स्कूलों का बदला टाइम, डीएम के आदेश पर कक्षा 1 से 8 तक अब सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होगी पढ़ाई

जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया नया आदेश, परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक का संचालन अब सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगा।

Maharajganj: जनपद के सभी कक्षा 1 से 8 तक संचालित विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों के हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों का संचालन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किए जाने के निर्देश दिए हैं।

सरकारी एवं निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर होगी लागू

जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था जनपद के सभी सरकारी एवं निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगी। विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक का शिक्षण कार्य निर्धारित समय के अनुसार संचालित किया जाएगा।

यहां भी पढ़ें: Maharajganj: एक डुबकी और फिर नहीं लौटे… 24 घंटे बाद घोंघी नदी ने लौटाया मकालू यादव का शव

बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों, प्रबंधकों एवं शिक्षकों को निर्देशित किया है कि वे तय समय पर विद्यालय में उपस्थित होकर शिक्षण कार्य के साथ-साथ अपने सभी प्रशासनिक एवं शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन करें। आदेश का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सख्ती से पालन के आदेश

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यालय संचालन के निर्धारित समय का सख्ती से पालन कराया जाएगा। यदि किसी विद्यालय में आदेश की अवहेलना या समय का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित विद्यालय एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नए आदेश के लागू होने के बाद अब जिले के हजारों छात्र-छात्राएं प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्यालय में अध्ययन करेंगे। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन समितियों से भी आदेश का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की है।

Location :  Maharajganj

Published :  14 July 2026, 8:40 PM IST

Related News

Advertisement