
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Deoria: जनपद के लार थाना क्षेत्र से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक Abhijit R. Shankar के निर्देशन में कार्रवाई की गई। इस अभियान का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) Sunil Kumar Singh के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी सलेमपुर Manoj Kumar के पर्यवेक्षण में किया गया।
Deoria Love Affair Drama: प्रेम प्रसंग में Mobile Tower पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज हंगामा
पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 139/2026 के वांछित अभियुक्त राज यादव को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की गिरफ्तारी शनिवार को चनुकी पुल के पास से की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
यह मामला 12 मई 2026 का है, जब वादिनी ने थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ अभियुक्त राज यादव लगातार जबरन बातचीत करता था और उसे परेशान करता था। आगे आरोप लगाया गया कि 03 मई 2026 को अभियुक्त घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग के साथ गलत काम किया।
इस शिकायत के आधार पर Lar Police Station में मु0अ0सं0 139/2026 के तहत धारा 65(1), 333, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा 5(2)(IV)(L) व 6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
Deoria News: महंगाई और NEET Paper Leak पर ठेले पर बाइक लेकर उतरे समाजवादी कार्यकर्ता
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी थी। वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने तकनीकी और स्थानीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को चिन्हित स्थान से दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजने का आदेश दिया गया।
Location : Deoria
Published : 24 May 2026, 3:55 PM IST