हिंदी
गोली लगने से युवक घायल (Img: AI Generated Iamge)
Deoria: देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के महल मंझरिया गांव में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। घटना करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है, जब युवक एक बगीचे में मौजूद था। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक युवक खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर चुका था।
घायल युवक की पहचान आकाश यादव (23) पुत्र स्वर्गीय प्रभु यादव, निवासी आदर्श नगर, महल मंझरिया के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।डॉक्टरों के अनुसार, युवक की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, जिससे परिजनों ने थोड़ी राहत की सांस ली है।
मुजफ्फरनगर में सियासी हलचल : पीडीए अभियान बना सपा का मास्टर स्ट्रोक, मिला बड़ा सपोर्ट
इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर बगीचे में बैठे युवक पर हमला क्यों किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि गोली किसने और किन परिस्थितियों में चलाई। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल युवक के परिजनों से लगातार संपर्क में रहा जा रहा है। वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है ताकि किसी भी तरह की और अप्रिय स्थिति न पैदा हो।
Location : Deoria
Published : 6 July 2026, 6:21 PM IST
Topics : crime news Deoria News shooting UP News