
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Deoria: देवरिया जिले के थाना श्रीरामपुर क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बंकुल मोड़ के पास चलाए जा रहे रात्रि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार थाना श्रीरामपुर पुलिस रात में बंकुल मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक स्कॉर्पियो वाहन संदिग्ध दिखाई दिया। वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लदी मिली। पुलिस ने वाहन से कुल 98 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।
बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 846 लीटर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 6 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है।
Deoria: दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा
पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। साथ ही बरामद स्कॉर्पियो वाहन को भी कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
थाना श्रीरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Deoria News: महंगाई और NEET Paper Leak पर ठेले पर बाइक लेकर उतरे समाजवादी कार्यकर्ता
भाटपार रानी क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Location : Deoria
Published : 25 May 2026, 3:53 PM IST