

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी की यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अभद्र टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ चुका है। रायबरेली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। पुतला दहन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
Raebareli: बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी की यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अभद्र टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ चुका है। रायबरेली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। पुतला दहन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
रायबरेली शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर गुरुवार को माहौल उस समय गरमा गया, जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन करने की कोशिश की। पुलिस ने पुतला छीना तो गुस्साए कार्यकर्ताओं ने सड़क पर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार धक्का-मुक्की हुई।भाजपा नेता और ब्लॉक प्रमुख पियूष सिंह के नेतृत्व में हुए इस विरोध में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बार-बार अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर कांग्रेस नेता राजनीति को दूषित कर रहे हैं और प्रधानमंत्री पद की गरिमा का अपमान कर रहे हैं।आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि राहुल गांधी अपनी भाषा पर संयम नहीं रखते तो भाजपा देशभर में उग्र आंदोलन करेगी। सीओ सदर अमित सिंह और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति कों काबू मे है।
राहुल गांधी ने किया था पीएम पर हमला
राहुल गांधी की बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गाँधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश चरम पर है। राहुल गाँधी के बयान के विरोध में आज रायबरेली में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाने की कोशिश की। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से जोरदार धक्का-मुक्की हुई।
विरोध प्रदर्शन की कमान भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख पियूष सिंह ने संभाली। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर देश की गरिमा और प्रधानमंत्री पद का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता बार-बार अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर राजनीति को दूषित कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि राहुल गांधी अपनी भाषा पर नियंत्रण नहीं रखते तो देशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।