
सोनभद्र: यूपी के सोनभद्र से सोमवार को बाइक की डिग्गी से चोर ने डेढ़ लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात उड़ा लिए। चोर मौका पाकर आराम से फरार हो गया।
सूचना पर सर्राफा व्यपारी अरुण सोनी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
वारदात रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के शीतला चौक के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार थाना चोपन निवासी पीडित अरुण सोनी पुत्र राजेंद्र सोनी निवासी गोठानी दुकान के लिए जेवरात खरीदने रॉबर्ट्सगंज आया था।
पीड़ित डिग्गी में जेवरात से भरा बैग रखकर अन्य सामान खरीदने गया था। जब वह वापस आया तो बाइक की डिग्गी में रखा आभूषण गायब था। इस दौरान चोर ने मौका पाकर लाखों के आभूषण चुरा लिए।
सोनभद्र में वध के लिए ले जाए जा रहे 9 गोवंश बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार, दो फरार
जानकारी के अनुसार जेवरात पर हाथ साफ कर जाते चोर का सीसीटीवी फूटेज़ वायरल हुआ है।
UP News: झूठी बम की सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार, सोनभद्र पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फूटेज के आधार पर वारदात की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
Location : Sonbhadra
Published : 12 August 2025, 3:53 AM IST
Topics : Crime in UP Jewellery Sonbhadra sonbhadra news stole thief