हिंदी
फतेहपुर में किया गया पौधारोपण
फतेहपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेस सेवा दल द्वारा शुरू किए गए पौधारोपण सप्ताह के अंतर्गत शहर के ईसाईनपुरवा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष अनुराग नारायण ने की।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश देते हुए मंदिर परिसर में अनेक फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष अनुराग नारायण ने जनता को संदेश देते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण असंतुलन जैसी वैश्विक समस्याओं से निपटने का सबसे सरल व प्रभावी उपाय अधिक से अधिक पौधे लगाना है।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस सेवा दल द्वारा चलाया जा रहा यह पौधारोपण अभियान 20 अगस्त तक जिले भर में जारी रहेगा, जिसके अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक व शहरी क्षेत्र में पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने आम जनता से भी अपने घरों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाने की अपील की।
इस कार्यक्रम में विष्णु पांडेय, डॉ. सिद्धार्थ सिंह, राजेंद्र कुमार शुक्ल, सरताज अली, जुगनू मिश्रा, वीर शुक्ल और आदित्य द्विवेदी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और जिले को अधिक हरित व स्वच्छ बनाना है। कांग्रेस सेवा दल की यह पहल सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक बन रही है, जिसे सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है।
Location : Fatehpur
Published : 6 August 2025, 7:41 PM IST
Topics : DynamiteNews Fatehpur Latest News TrendingNews UP News