गोरखपुर क्षेत्र में घरेलू गैस की लगातार हो रही कमी और होम डिलीवरी व्यवस्था में अव्यवस्था को लेकर सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष श्रवण कुमार यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गोलाबाजार में प्रदर्शन किया।

गोलाबाजार में गैस संकट पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा
Gorakhpur: गोरखपुर क्षेत्र में घरेलू गैस की लगातार हो रही कमी और होम डिलीवरी व्यवस्था में अव्यवस्था को लेकर सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष श्रवण कुमार यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता गोला तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अमित कुमार जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया।
ज्ञापन में कांग्रेसियों ने बताया कि क्षेत्र में इन दिनों घरेलू गैस की भारी किल्लत बनी हुई है, जिससे आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। समय पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा होम डिलीवरी की सुविधा भी सुचारू रूप से नहीं दी जा रही है, जिससे बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष कठिनाई झेलनी पड़ रही है।
“रोको, टोको और ठोको”, काशी में शंकराचार्य का बड़ा ऐलान; सवा लाख सैनिकों की बनेगी ‘चतुरंगिणी सेना’
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि क्षेत्र में गैस की नियमित और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा होम डिलीवरी व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी।
इस पर एसडीएम गोला अमित कुमार जायसवाल ने ज्ञापन प्राप्त कर कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि गैस आपूर्ति की प्रक्रिया जारी है और निर्धारित व्यवस्था के तहत डीएसी (डिलीवरी अथॉराइजेशन) आने के बाद ही वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गैस गोदामों का निरीक्षण किया जा चुका है और सभी स्थानों पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कहीं भी गड़बड़ी या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Etah News: नवविवाहिता की मौत से हड़कंप, प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप; जानें क्या है पूरा मामला
इस दौरान गणेश मिश्रा, रामहरि राय, सुभाष मिश्रा, विक्रांत साहनी, मोहनलाल सोनकर, मनोज कुमार, महेंद्रनाथ मिश्रा, हरीश कुमार राय, शिवानंद ओझा, प्रभाकर राय, दुर्गेश मिश्र और नंदलाल जायसवाल सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।