जनपद के हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में डिप्टी जनरल मैनेजर सुधीर गुप्ता एवं अस्स्टिेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा की हत्या पर कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस ने हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की।

कांग्रेस ने की सीबीआई मांग
Budaun: जनपद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में डिप्टी जनरल मैनेजर सुधीर गुप्ता एवं अस्स्टिेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा की हत्या पर कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस ने हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की।
पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस सभा में मुख्य वक्ता निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि इस हत्याकांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना से साफ हो गया है कि भाजपा शासन में कानून व्यवस्था तार-तार हो गई है।
सभा में मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जोनल कोऑर्डिनेटर शफी अहमद, महासचिव इगलास हुसैन, विधि विभाग अध्यक्ष सूरजपाल सोलंकी, युवा कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष बाबू चौधरी, एराज अली, एससीएसटी अध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मोरपाल प्रजापति, पंचायत राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
UP Transfer News: यूपी पुलिस में बड़ा बदलाव, बदायूं समेत कई जिलों के SP बदले…
गौरतलब है कि सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल (हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) प्लांट पर नोएडा सेक्टर 50 के सिल्वर एस्टेट अपार्टमेंट निवासी सुधीर गुप्ता (56 वर्ष) उप महाप्रबंधक (डीजीएम) और पीलीभीत जिले के पूरनपुर निवासी हर्षित मिश्रा (30 वर्ष) इस प्लांट में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।
नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक युवक ने हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड प्लांट के डीजीएम और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से प्लांट में चीख-पुकार मच गई। डबल मर्डर की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। हत्या के बाद हमलावर ने थाने में सरेंडर कर दिया। घटना के बाद प्लांट में हड़कंप मच गया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों प्लांट में मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी अजय प्रताप सिंह बोलेरो गाड़ी से प्लांट के अंदर घुसा और ऑफिस में आकर बैठक के दौरान दोनों अधिकारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। सुधीर के दो गोली, जबकि हर्षित के एक गोली लगी।
वारदात के बाद आरोपी प्लांट के मुख्य गेट से आसानी से निकल गए। फिर थाने जाकर अजय ने सरेंडर कर दिया।