Budaun Crime: बदायूं में ससुरालियों की हैवानियत, दहेज के लालच में हदें पार
बदायूं के फकीराबाद गांव में महिला शिखा की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसका शव घर से 200 मीटर दूर फेंक दिया। मृतका के पिता ने ससुराल पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया। घटना से इलाके में सनसनी मची है और पुलिस जांच में जुटी है।