हिंदी
CM योगी के कार्यक्रम से पहले अधिवक्ता हाउस अरेस्ट
Maharajganj: जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की एक कार्रवाई ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। नौतनवा तहसील में तैनात उपनिबन्धक संदीप गौड़ के खिलाफ पिछले करीब 185 दिनों से आंदोलन कर रहे अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला को पुलिस द्वारा उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला गरमा गया है।
जानकारी के अनुसार अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला को कोल्हुई थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव स्थित उनके आवास पर पुलिस की निगरानी में रखा गया। आरोप है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार के विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया। जैसे ही यह सूचना अधिवक्ता समुदाय में फैली, नौतनवा तहसील के वकीलों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई।
Ganga Expressway पर फ्री सफर खत्म, 14 मई से लागू हुआ दूरी आधारित हाईटेक टोल सिस्टम,जानें डिटेल
बताया जा रहा है कि नौतनवा तहसील में तैनात उपनिबन्धक संदीप गौड़ पर भ्रष्टाचार, राजस्व चोरी और अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन्हीं आरोपों को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा पिछले कई महीनों से धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन किया जा रहा है। आंदोलन का नेतृत्व अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला कर रहे हैं।
अधिवक्ताओं का दावा है कि जिलाधिकारी महराजगंज भी उपनिबन्धक के खिलाफ शासन को पत्र भेज चुके हैं। जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी द्वारा 10 अक्टूबर 2025 और 9 दिसंबर 2025 को महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को पत्र लिखकर उपनिबन्धक संदीप गौड़ के गैर जनपद स्थानांतरण की संस्तुति की गई थी। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई न होने से अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है।
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया है कि उपनिबन्धक कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है और शिकायतों के बावजूद शासन स्तर पर कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप कर उपनिबन्धक के स्थानांतरण और पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।
Location : Maharajganj
Published : 15 May 2026, 11:44 AM IST
Topics : CM Yogi's house arrest lawyers Maharajganj Registrar