चंदौली में इंसानियत को शर्मसार, रेलवे ओवरब्रिज पर झोले में मिला जीवित नवजात

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के छीत्तौ गांव के समीप रेलवे ओवरब्रिज पर एक लावारिस झोला मिला। जिसे खोलते ही युवकों के होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस की दी गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 November 2026, 2:50 AM IST

Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के छीत्तौ गांव के समीप रेलवे ओवरब्रिज पर एक लावारिस झोले में जीवित नवजात मिला है। झोले के अंदर नवजात को देखकर युवक हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नवजात को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की टीम उसका उपचार कर रही है।

लावारिस झोला खोलते ही उड़ गए युवकों के होश

जानकारी के मुताबिक, सदर थाना क्षेत्र के छीत्तौ गांव के समीप रेलवे ओवरब्रिज पर एक झोला लावारिस हालत में पड़ा हुआ था। जब कुछ युवकों की नजर उस झोले पर पड़ी तो उन्होंने उसे खोलकर देखा। झोले के अंदर एक जीवित नवजात था।

मासूम को इस हालत में देखकर युवक हैरान रह गए। उन्होंने बिना देर किए इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों और पुलिस को दी। रेलवे ओवरब्रिज पर नवजात मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। मासूम को इस तरह लावारिस हालत में छोड़कर जाने की घटना ने लोगों को झकझोर दिया।

अस्पताल पहुंचाया गया नवजात (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)

पुलिस ने नवजात को पहुंचाया जिला अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नवजात की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों की टीम नवजात का उपचार कर रही है। फिलहाल मासूम की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। युवकों की सतर्कता और समय पर पुलिस को सूचना दिए जाने के चलते नवजात को अस्पताल पहुंचाया जा सका।

थैले में मिला नवजात (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)

चंदौली में सेक्स रैकेट के बड़े खेल का भंडाफोड़, तीन लड़कियां बरामद

तलाश में जुटी पुलिस

रेलवे ओवरब्रिज पर नवजात को झोले में रखकर कौन छोड़ गया और इसके पीछे क्या वजह थी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। नवजात को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान भी नहीं हो पाई है।

“जिस मासूम को दवा दिलाने निकले थे, उसी के सिर से उठा पिता का साया”, चंदौली में भीषण हादसा

पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। मासूम को किन परिस्थितियों में रेलवे ओवरब्रिज पर छोड़ा गया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल नवजात का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस जांच के बाद ही इस घटना से जुड़े सवालों के जवाब सामने आ सकेंगे।

Location :  Chandauli

Published :  28 November 2026, 2:42 AM IST