Mirzapur News: 6 महीने में ही धंस गई 64 करोड़ की सड़क, पहली बरसात में खुली आमघाट पुल की पोल
मिर्जापुर के आमघाट रेलवे ओवरब्रिज का एप्रोच मार्ग पहली ही बरसात में धंस गया। करीब 64 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पुल को फरवरी में आम जनता के लिए खोला गया था। अब सड़क पर दरारें और एप्रोच मार्ग के धंसने से आवागमन बंद है। स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।