चंदौली की प्लास्टिक फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का माल और मशीनें जलकर राख

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में लाखों की मशीनें और माल जलकर राख हो गए। छह दमकल वाहनों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 11 November 2026, 1:44 PM IST

Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 में स्थित 'संकट मोचन इंडस्ट्रीज' नामक प्लास्टिक फैक्ट्री में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। इस आग ने देखते ही देखते फैक्ट्री के अंदर रखी मशीनों और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता को देखते हुए मौके पर दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने करीब चार घंटे तक कड़ी मशक्कत की।

सुबह 4:00 बजे फैक्ट्री में लगी आग

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे की है। ऊंची उठती लपटों को देखकर पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैली जिससे फैक्ट्री के अंदर मौजूद मशीनें और अन्य सामान जलकर राख हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग को सूचित किया गया।

Chandauli Crime: पहले घर में घुसकर मारपीट, फिर थाने में कथित बदसलूकी, जानें पीड़िता की आपबीती

मौके पर पहुंचीं दमकल की छह गाड़ियां

घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने मौके पर छह गाड़ियां तैनात कीं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के लिए लगातार काम किया। लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 8:00 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

आसपास की फैक्ट्रियों तक आग नहीं पहुंचने दी गई

दमकल विभाग के कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के कारण आग को वहीं रोक दिया गया, जिससे यह आसपास की अन्य फैक्ट्रियों तक नहीं फैल सकी। इससे औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई।

Chandauli News: युवक की गर्दन में घुसाई टूटी शराब की बोतल, सरेआम हमले से मचा हड़कंप

नुकसान का आकलन जारी

फैक्ट्री के अंदर मौजूद मशीनों और अन्य सामान के जल जाने से भारी नुकसान होने की आशंका है। आग लगने के कारणों और संपत्ति को हुए कुल नुकसान के बारे में अधिक जानकारी अभी सामने आनी बाकी है।

Location :  Chandauli

Published :  11 November 2026, 1:44 PM IST