हिंदी
रोते-बिलखते परिजन
Chandauli: जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के पचखरी गांव में एक दुखद घटना में एक युवक ने अपने जीवन का अंत कर लिया। यह घटना सुबह 6 बजे के करीब हुई, जब पारिवारिक कलह के चलते युवक ने अपनी ही लाइसेंसी राइफल से आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे परिवार को स्तब्ध कर दिया है और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पचखरी गांव में सुबह-सुबह हुई इस दर्दनाक घटना ने सभी को हैरान कर दिया। मृतक युवक का नाम संदीप यादव है, जो पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश कुमार यादव का पुत्र है। पारिवारिक कलह और तनाव के कारण संदीप ने अपने पिता के लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के तुरंत बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल संदीप को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। संदीप की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं, और पूरे गांव में दुख का माहौल है।
घर पर पसरा मातम
सूचना मिलते ही सकलडीहा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक कलह का ही कारण इस आत्महत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है।
संदीप यादव एक सम्मानित परिवार से ताल्लुक रखता था। उसकी मौत से पूरे परिवार का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। परिजनों का कहना है कि तनाव और मानसिक दबाव के चलते संदीप ने यह कदम उठाया। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नई सट्टी न्यू महाल के 30 वर्षीय युवक ने गुजरात में अपने 6 वर्षीय बेटे के साथ फांसी लगाकर जान दे दी थी। मृतक अंकुर गुप्ता ने करीब 8 साल पहले असम की रहने वाली सन्नी कुमारी से प्रेम विवाह किया था। सन्नी कुमारी मुगलसराय रेल मंडल के तत्कालीन डीआरएम के आवास पर घरेलू कार्य करती थी। विवाह के बाद दंपति को एक बेटा हुआ। कुछ समय बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। छह महीने पहले दोनों का तलाक हो गया था।
तलाक के बाद अंकुर अपने पिता के साथ गुजरात में एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। उसका बेटा भी उसके साथ था, जबकि उसकी पूर्व पत्नी दिल्ली में रह रही थी। सोमवार को अंकुर ने अपने बेटे के साथ फांसी लगा ली।
Location : Chandauli
Published : 21 July 2025, 3:46 PM IST