हिंदी
बाइक दुकान में लगी अचानक आग(IMG: Dynamite News)
Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र में भारत गैस एजेंसी के पास स्थित इमरान बाइक प्वाइंट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बंद दुकान से आग की तेज लपटें उठती देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। सूचना मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचा और शटर खोलकर अंदर की स्थिति देखी।
दुकान के अंदर लगी आग की चपेट में सर्विसिंग के लिए खड़ी एक बाइक आ गई, जिससे वह जलकर खाक हो गई। आग लगने के बाद आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
स्थानीय लोगों की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इससे दुकान में मौजूद करीब एक दर्जन पुरानी बाइकें आग की चपेट में आने से बच गईं। समय रहते आग बुझने से बड़ा नुकसान होने से टल गया।
दुकान में आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या आगजनी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुकान के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आग लगने की वास्तविक वजह सामने आ सके।
चंदौली में घर की सफाई के दौरान विवाद, पड़ोसियों पर युवती से मारपीट का आरोप
घटना धानापुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस आग लगने की परिस्थितियों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। CCTV फुटेज और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Chandauli
Published : 26 September 2026, 1:08 PM IST