हिंदी
फसल जलमग्न होने पर नाराज किसान (Img: Dynamite News)
Chandauli: चंदौली के शिवपुर-अकोढ़ा के पास भारतमाला परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान गड़ई नदी का प्राकृतिक जलप्रवाह प्रभावित हो गया। इसके कारण नदी का पानी आसपास के खेतों में भर गया और करीब 300 से 400 बीघा फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई।
गड़ई नदी का पानी नहीं निकल पाने से शिवपुर, अकोढ़ा समेत आसपास के लगभग 50 गांवों में जलभराव का खतरा पैदा हो गया। किसानों का कहना था कि यदि समय रहते पानी की निकासी नहीं होती, तो फसलों के साथ गांवों में भी पानी भर सकता था।
यह भी पढ़ें: Chandauli News: फर्जीवाड़े और आतंकवाद के आरोप पर भड़के नीमा डॉक्टर, CMO दफ्तर पर दिया धरना
किसानों की सूचना मिलने पर भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और तत्काल जिलाधिकारी से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान कराने की मांग की।
जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भारतमाला परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर ने मौके पर पोकलैंड मशीन लगवाकर नदी में बने अवरोध को हटाने का कार्य शुरू कराया। इसके बाद गड़ई नदी का जलप्रवाह फिर से चालू हुआ और खेतों में भरे पानी की निकासी शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें: Chandauli: क्या अब कूड़ा फेंकने पर भी जाएगी जान? पड़ोसी बने जल्लाद, लहूलुहान हुआ व्यक्ति
जल निकासी शुरू होने के बाद किसानों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी ने बताया कि समय पर कार्रवाई नहीं होती तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता था। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन और भाजपा नेता का आभार व्यक्त किया।
Location : Chandauli
Published : 20 August 2026, 4:00 PM IST
Topics : Chandauli Breaking News Chandauli News UP News