बारात से लौट रही कारों की भिड़ंत में एक की मौत और 9 घायल

अंबेडकरनगर में बारात से लौट रही दो कारों की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 21 April 2026, 3:39 PM IST

Ambedkar Nagar: यूपी के अंबेडकरनगर में आधी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बारात से लौट रही कार अचानक दूसरी गाड़ी से टकरा गई और देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बारात से लौटते वक्त हुआ हादसा

यह हादसा अकबरपुर क्षेत्र के बारियावन बाजार के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के करमपुर बरसवा गांव के रहने वाले विभु पांडेय अपने साथियों के साथ अर्टिगा कार से बारात में गए थे। रात करीब 12:30 बजे सभी लोग वापस घर लौट रहे थे।

देवघर में पशु अस्पताल बेहाल: दवाएं उपलब्ध नहीं, बिगड़ रही पशुओं की सेहत जाने क्या है पशुपालकों का हाल

बाइक सवार को बचाने में टकराईं कारें

रास्ते में अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में उनकी अर्टिगा कार सामने से आ रही एक्सयूवी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार कुल 9 लोग घायल हो गए।

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान प्रशांत तिवारी की मौत हो गई।

मैनपुरी में सास-बहू की नोकझोंक पुलिस अधीक्षक के दरबार में, हड़कंप

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर नितीश तिवारी और थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

परिवारों में पसरा मातम

इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं अन्य घायलों का इलाज जारी है। शादी की खुशियों के बीच हुआ यह हादसा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Location :  Ambedkar Nagar

Published :  21 April 2026, 3:39 PM IST