
बुलंदशहर में रुपयों के लेनदेन को लेकर गोलीकांड
Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो दोस्तों पर दबंगों ने हमला कर दिया। यह घटना चोला थाना क्षेत्र के गांव खानपुर की है, जहां दबंगों ने सोनू शर्मा और उनके दोस्त बंटी को गोली मार दी। इस हमले में सोनू शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पूरी घटना स्थल का निरीक्षण किया। घायल बंटी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, मृतक सोनू शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बुलंदशहर में मिशन शक्ति की हुंकार: छात्राओं को मिली आत्मनिर्भरता और साइबर सुरक्षा की सीख
इस कांड को लेकर पुलिस ने मृतक के पिता और पुत्र सहित कुल पांच आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
बुलंदशहर में रुपयों के लेनदेन को लेकर गोलीकांड, दो दोस्तों पर हमला, एक की मौत, दूसरा घायल। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जांच और गिरफ्तारी जारी हैं। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताई पूरी घटना #Bulandshahr #CrimeNews #UttarPradesh pic.twitter.com/yC9UdHvL0C
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 12, 2025
शंकर प्रसाद, एसपी सिटी बुलंदशहर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद का है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तत्परता के साथ आरोपियों की तलाश में लगी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए
इस गोलीकांड की खबर से गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग घटना को लेकर चिंतित हैं और जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।
बुलंदशहर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 24 घंटे में 43 चोरी के वाहन बरामद; मचा हड़कंप
पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज़ कर दी गई है। फोरेंसिक टीम के सहयोग से जांच जारी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़कर मामले को सुलझाने का दावा कर रही है।
Location : Bulandshahr
Published : 12 October 2025, 11:15 AM IST