UP News: बुलंदशहर में वीडियो कॉल के दौरान प्रॉपर्टी डीलर की मौत, फ्लैट में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर की जीवनगीत कॉलोनी में रविवार देर रात ठेकेदार और प्रॉपर्टी डीलर कपिल बालियान की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने आत्महत्या की। घटना के समय वह वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। पुलिस कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बातचीत करने वाले व्यक्ति की पहचान तथा घटना की वजह की जांच कर रही है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 24 November 2026, 5:26 AM IST

Bulandshahr: बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित जीवनगीत कॉलोनी में रविवार देर रात ठेकेदार और प्रॉपर्टी डीलर कपिल बालियान की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने अपने किराए के फ्लैट में खुद को गोली मारकर आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह मोबाइल पर किसी से वीडियो कॉल के जरिए बात कर रहे थे। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कॉल पर उनकी किससे बातचीत हो रही थी। मौके से पुलिस ने अवैध पिस्टल और मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया है।

फ्लैट में अकेले थे कपिल बालियान

पुलिस के अनुसार, 38 वर्षीय कपिल बालियान पुत्र मनवीर चौधरी मूल रूप से जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव भौपुर के रहने वाले थे। वह बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण में ठेकेदारी के साथ प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम करते थे। कोतवाली देहात क्षेत्र की जीवनगीत कॉलोनी में वह किराए के फ्लैट में रहते थे।

Train Schedule: दिल्ली-असम जाने वाले यात्री ध्यान दें! नवगछिया होकर चलने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

परिवार में पत्नी रंजना और दो बेटियां हैं। बताया गया है कि घटना से तीन दिन पहले उनकी पत्नी और दोनों बेटियां गांव चली गई थीं। इस वजह से कपिल फ्लैट में अकेले थे। रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे वह मोबाइल पर किसी से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

फ्लैट का ताला तोड़कर निकाला शव

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फ्लैट का ताला तोड़कर कपिल को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से अवैध पिस्टल, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मर्चरी भेज दिया गया।

सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ठेकेदार ने अवैध पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या की। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि घटना के समय वह किससे वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। इसके लिए कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।

Chandauli Accident: विधायक सुशील सिंह के काफिले में अचानक घुसी स्कॉर्पियो, दो फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त; एक गंभीर घायल

पुलिस जांच में जुटी

घटना के पीछे की वजह को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। पुलिस के अनुसार, कपिल के एक रिश्तेदार का नगर में होटल है। चर्चा है कि उस होटल में काम करने वाली एक युवती से कपिल की बातचीत होती थी और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। आशंका जताई जा रही है कि घटना से ठीक पहले वह उसी युवती से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे।

दूसरी ओर, कपिल के रिश्तेदार राजकुमार ने आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह की बात बताई है। फिलहाल पुलिस इन चर्चाओं और दावों के आधार पर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय के मुताबिक, वीडियो कॉल पर बातचीत करने वाले व्यक्ति की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कॉल डिटेल तथा दूसरे साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।

Location :  Bulandshahr

Published :  24 November 2026, 5:26 AM IST