
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बुद्ध जयंती
Balrampur: जनपद के सिविल लाइन स्थित बुद्धा पार्क में त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध जयंती का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति ने अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौतम के नेतृत्व में किया , जिसमें सैकड़ों उपासक-उपासिकाओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात एडवोकेट जगदंबा कुलदीप ने त्रिशरण एवं पंचशील का पाठ कराया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया।
मानव जीवन को सही दिशा देने वाला एकमात्र मार्ग
लंदन से आए मुख्य अतिथि डॉ. हरवंश विरदी इंटरनेशनल कोऑर्डिनेटर, फेडरेशन ऑफ अंबेडकराइट्स एंड बुद्धिस्ट ऑर्गनाइजेशन, यू.के. ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बुद्ध के उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने हजारों वर्ष पहले थे। उन्होंने बुद्ध के धम्म को मानव जीवन को सही दिशा देने वाला एकमात्र मार्ग बताया।
बुद्ध का करुणा और न्याय का संदेश
समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौतम ने कहा कि बुद्ध के विचार केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने जोर दिया कि जब तक समाज में असमानता रहेगी, तब तक बुद्ध का करुणा और न्याय का संदेश जीवित रहेगा।
आत्मसात करने की अपील
पूर्व विधायक रामसागर अकेला ने बुद्ध दर्शन को सामाजिक न्याय और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए इसे आत्मसात करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान महासचिव राजेंद्र चौधरी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
हरदोई में शिल्पी हत्याकांड पर बृजेश वर्मा का बड़ा बयान, “लड़की आज जिंदा होती”
कार्यक्रम का सफल संचालन राघवेंद्र विरोदय ने किया। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के जीवन और उनके सिद्धांतों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच खीर का वितरण किया गया, जिसके साथ उत्सव का विधिवत समापन हुआ।
Location : Balrampur
Published : 1 May 2026, 6:36 PM IST
Topics : Buddha Jayanti Latest News Social Justice UP News