बदायूं में शराबी पति की हैवानियत, पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र के उरैना गांव में पति की हैवानियत सामने आयी है। आरोपी पति ने पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद गंभीर रूप से घायल शिवानी को CHC वजीरगंज में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 November 2026, 1:26 AM IST

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं में शुक्रवार को पति-पत्नी के रिश्ते को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के उरैना गांव में पति ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी शिवानी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी गर्दन पर चाकू से वार किया गया। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

गर्दन पर चाकू से किया वार, हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक उरैना गांव में पति विजय ने कथित तौर पर अपनी पत्नी शिवानी पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान शिवानी की गर्दन पर वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) वजीरगंज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पति ने पत्नी की गर्दन पर चला दिया चाकू

शराब और दहेज को लेकर विवाद के आरोप

परिजनों की ओर से पति विजय पर शराब का आदी होने और दहेज तथा घरेलू विवाद को लेकर पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद यह घटना हुई। हालांकि, हमले के पीछे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम को लेकर पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

UP Assembly Election 2027: यूपी की चुनावी रैली में नया ट्विस्ट, सीएम योगी और ओवेसी कल होंगे आमने-सामने

शादी को हुआ था महज एक साल

बताया गया है कि शिवानी की शादी को अभी महज एक साल हुआ है। उसका मायका संभल जिले के चंदौसी में है। शादी के कुछ ही समय बाद इस तरह की घटना सामने आने से परिवार में चिंता और आक्रोश का माहौल है।

बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसा; ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, मां घायल

फिलहाल शिवानी की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई और आधिकारिक बयान का इंतजार है। मामले में पति पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी पुलिस की कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Budaun

Published :  14 November 2026, 1:22 AM IST