Budaun News: दोहरा हत्याकांड में नए खुलासे से हडकंप, मुख्य आरोपी अजय की मां पर प्रशासन का शिकंजा; जानें पूरा मामला

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में 12 मार्च को एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के मामले में अब मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह की मां किरन देवी के खिलाफ भी प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। राशन स्टॉक में गड़बड़ी मिलने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 3 April 2026, 5:38 PM IST
google-preferred

Budaun: उत्तर प्रदेश में बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को दो अधिकारियों की दिनदहाड़े हत्या के मामले में अब प्रशासन ने मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के परिवार पर शिकंजा कस दिया है। अजय की मां किरन देवी की राशन दुकान पहले ही निलंबित थी। हाल ही में जांच में यह सामने आया कि दुकान में गेहूं, चावल और बाजरा का स्टॉक कम पाया गया है। इससे गड़बड़ी की आशंका बढ़ गई और प्रशासन ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए निलंबित दुकान को पास के गांव भगौतीपुर के कोटेदार बाबूराम के नाम संबद्ध कर दिया है, ताकि राशन वितरण में किसी तरह की समस्या न आए।

मुख्य आरोपी जेल में

12 मार्च को हुए इस दर्दनाक हत्याकांड में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह को जेल भेजा जा चुका है। वारदात में साजिश रचने के आरोप में प्लांट के एक ड्राइवर और ऑपरेटर को भी गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया। वहीं, अजय के परिजन इस समय फरार बताए जा रहे हैं।

मुजफ्फरनगर में बाइक चोरों का आतंक: मिनटों में बाइक गायब… चोरी के बाद मचा बवाल

इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। एचपीसीएल प्लांट में मीटिंग कक्ष में हुए इस दिनदहाड़े हमले में अधिकारियों सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा की मौत हो गई थी। प्रशासन और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की थी।

एसआईटी और पुलिस जांच में जुटी

शासन स्तर से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहा है। मूसाझाग पुलिस ने भी आरोपी की मां किरन देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

महराजगंज एसपी शक्ति मोहन अवस्थी एक्शन मोड़ में: भारत-नेपाल बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, क्राइम कंट्रोल के लिए उठाया बड़ा कदम

राशन स्टॉक में कमी मिलने और प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब पूरे मामले में नए मोड़ ने सुर्खियां बटोर ली हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि गड़बड़ी की पुष्टि होती है तो इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला अब न केवल हत्याकांड बल्कि राशन घोटाले की वजह से भी चर्चा में है।

बदायूं प्रशासन ने साफ किया है कि वह किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा और आरोपी परिवार के खिलाफ सभी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location : 
  • Budaun

Published : 
  • 3 April 2026, 5:38 PM IST

Advertisement