
तालाब में शव मिलने से मचा हडकंप (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Budaun: उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के विनवार थाना क्षेत्र के मिगौनिय गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के बीच स्थित तालाब में एक अधेड़ का शव तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों ने जब पानी में शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना विनवार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान 70 वर्षीय दुलार पुत्र तोताराम निवासी मिगौनिय के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ग्रामीणों के अनुसार, दुलार मंगलवार रात से अपने घर से लापता थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह जब कुछ ग्रामीण तालाब की ओर गए, तो उन्होंने पानी में शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।
बदायूं में करंट से युवक की दर्दनाक मौत, संविदा लाइनमैन पर गंभीर आरोप
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव की शिनाख्त कराई। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक दुलार गांव में अकेले रहते थे, जबकि उनका परिवार दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गलौठी गांव में रहता है। बताया जा रहा है कि वे भगतई का कार्य करते थे। शव मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने हत्या की आशंका जताई। उनका कहना है कि दुलार की मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं लग रही है, इसलिए मामले की गहन जांच होनी चाहिए।
Fatehpur News: स्कूलों की मनमानी पर घमासान, डीएम को सौंपा ज्ञापन; जानें क्या है पूरा मामला
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुलार मंगलवार रात के बाद कैसे और किन परिस्थितियों में तालाब तक पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि घटना की गुत्थी सुलझाई जा सके।
Location : Budaun
Published : 17 April 2026, 3:29 PM IST