
200 रुपये के लिए कत्ल: Budaun(Source: Dynamite News)
Budaun: बदायूं के थाना कोतवाली क्षेत्र में मात्र दो सौ रुपये की उधारी ने एक युवक की जान ले ली। रविवार को देर रात आजाद बाली गली के पास हुए विवाद में आरोपियों ने 35 वर्षीय शाहिद की लोहे की जंजीर में बंधे ताले से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक शाहिद पुत्र अरशद हुसैन, निवासी चौधरी सराय शकील रोड, थाना कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार शाहिद ने आरोपी पक्ष से 500 रुपये उधार लिए थे। इसमें से 300 रुपये वह पहले ही लौटा चुका था। बकाया 200 रुपये को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
मृतक; शाहिद
विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने शाहिद पर लोहे की जंजीर में बंधे ताले से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल शाहिद की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के आरोप में नहीम, वासिफ और फजल के नाम सामने आए हैं। तीनों रमजानपुर, थाना कादरचौक क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
कौशांबी में बड़ा हादसा: मिट्टी का टीला भरभराकर गिरा, 3 महिलाओं की मौत और 2 घायल
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
गोरखपुर पुलिस ने 2 शातिर बदमाशों को भेजा जेल, सड़क पर चलने वाले लोगों के साथ करते थे ये काम
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 200 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Location : Budaun
Published : 3 May 2026, 10:59 PM IST
Topics : Budaun crime news Local News murder UP Police