बदायूं में किशोरी से दरिंदगी, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र से बेटियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 June 2026, 12:09 AM IST

Budaun: जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र से बेटियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मामला 26 जून की दोपहर करीब 3 बजे का है। दरिंदे ने एक 13 वर्षीय मासूम के साथ मक्के के खेत में जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद संज्ञान में आया।  पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित किशोरी पास के गांव भवीपुर स्थित चक्की से अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में पड़ने वाले मक्के के खेत में कुछ लोगों ने उसे जबरन खींच लिया। खेत के बाहर आरोपियों की बाइक खड़ी थी, जबकि अंदर से किशोरी के रोने और गिड़गिड़ाने की आवाजें आ रही थीं।

चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीण

मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपियों में अफरा-तफरी मच गई और मौके से फरार हो गए। सहमी हुई पीड़िता ने रोते हुए आरोपियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़िता रोती-बिलखती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है।

Budaun Rape Case: बदायूं में बच्ची से दरिंदगी के आरोपी को फांसी देने की मांग, लोगों में आक्रोश

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी तहरीर बदलकर मामले को छेड़खानी जैसी मामूली धाराओं में दर्ज किया है। परिजनों ने कहा कि पुलिस आरोपियों की मदद कर रही है और गंभीर धाराएं नहीं लगा रही। घटना के 3 दिन बाद भी पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इससे लोगों में नाराजगी है।

हादसा या सोची-समझी हत्या? बदायूं में गुमशुदगी के बाद खंदी में तैरता मिला MP इंजीनियर का शव, जानिये पूरा मामला

क्षेत्र में दहशत, सुरक्षा पर सवाल

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र की बेटियों और महिलाओं में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस शुरुआत में ही सख्त कार्रवाई करती तो आरोपियों के हौसले इतने बुलंद न होते। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले में कड़ी धाराओं में कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है, लेकिन आधिकारिक बयान न आने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Location :  Budaun

Published :  30 June 2026, 12:04 AM IST