बदायूं में 6 लोगों से भरी कार पलटी, दो युवकों की मौत, चार गंभीर

बदायूं में सोमवार को एक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। छह लोगों से भरी वैगनार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो युवकों की बरेली ले जाते समय मौत हो गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 9 November 2026, 11:48 PM IST

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में बहेड़ी और बड़े सरकार के बीच छह लोगों से भरी वैगनार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

बदायूं की तरफ आ रहे थे छह लोग

जानकारी के अनुसार, वैगनार कार में छह लोग सवार होकर बदायूं की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान बहेड़ी और बड़े सरकार के बीच कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में कार सवार सभी छह लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए बदायूं जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में दो की हालत बेहद गंभीर बताई गई। उन्हें बेहतर उपचार के लिए बरेली ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

बदायूं में दर्दनाक हादसा, घायल अस्पताल में भर्ती

दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सक्षम गुप्ता (17) पुत्र ऋषि गुप्ता और कृष्णा नांशू (21) पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। दोनों बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के आदर्श नगर के निवासी थे।

दोनों युवकों की बरेली ले जाते समय मौत होने की खबर परिवारों तक पहुंची तो घरों में मातम छा गया। हादसे ने दो परिवारों को गहरे दुख में डुबो दिया।

चार घायल, हालत गंभीर

दुर्घटना में घायल चार युवकों की पहचान अर्चित शाहू (22) पुत्र सतीश निवासी मंडी समिति बदायूं, उदय (20) पुत्र अतिन निवासी आदर्श नगर, बंश (21) पुत्र ऋषि कुमार निवासी आदर्श नगर और अमन शर्मा (24) पुत्र मदन शर्मा निवासी आदर्श नगर, थाना सिविल लाइंस के रूप में हुई है।

इलाज मांगने पर जानवरों जैसा सलूक, बदायूं मेडिकल कॉलेज में गार्डों की बर्बरता का वीडियो वायरल

चारों घायलों का बदायूं जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों की ओर से घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

हादसे में मृतक और घायल सभी बदायूं जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत और चार के गंभीर रूप से घायल होने से इलाके में शोक का माहौल है।

बदायूं में अपराध बेलगाम: दातागंज के बाद सहसवान में बेरहमी से कत्ल, दहशत में पूरा जिला

पुलिस की कार्रवाई 

चार घायल और दो मृतक सभी बदायूं जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 

Location :  Budaun

Published :  9 November 2026, 11:45 PM IST