महराजगंज के चैनपुर गांव में आपसी विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस की हल्की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं और पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

चाकू से हमला (Img: Google)
Maharajganj: जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र में एक मामूली कहासुनी अचानक खून-खराबे में बदल गई। गांव चैनपुर में हुए इस विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया कि बीच-बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति पर चाकुओं से हमला कर दिया गया। जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
महाराजगंज में सचिव को हटाने पर बवाल, पंचायत कर्मचारियों ने दी ये बड़ी चेतावनी, जानें पूरा मामला
घटना का पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा चैनपुर में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान डेजी के पति मनोज विश्वकर्मा और उनकी बेटी को कुछ लोग उलझा रहे थे। बताया जा रहा है कि स्थिति को शांत कराने के लिए जब मनोज विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। तभी मामला और भड़क गया।
चाकू से किया गया हमला
आरोप है कि अविनाश चौधरी, अमन चौधरी और रविन्द्र चौधरी ने मिलकर मनोज विश्वकर्मा पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में मनोज को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमला इतना अचानक और तेज था कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।
महाराजगंज में सड़क पर चीखती रही महिला, टूट पड़ा दबंग युवक, CCTV ने खोल दिया राज
अस्पताल में हालत नाजुक
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायल मनोज विश्वकर्मा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। फिलहाल उनका इलाज जारी है और परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं।
पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
इस मामले में कोठीभार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया है। हालांकि, अब तक इस बात की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है कि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है या नहीं। इसको लेकर स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार में नाराजगी देखने को मिल रही है।
पीड़ित परिवार की मांग
पीड़ित पक्ष ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी अभी तक परिवार के सभी सदस्यों तक नहीं पहुंची है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।