हिंदी
हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार के बाइक पर गिरा पेड़ ( सोर्स - रिपोर्टर )
बिजनौर: अफजलगढ़ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार की बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। रोहटा रोड गगन विहार कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र कुमार ड्यूटी समाप्त कर शेरगढ़-जटपुरा बैरियर से वापस अफजलगढ़ थाना लौट रहे थे। रास्ते में तेज़ आंधी-तूफान और बारिश के चलते जटपुरा-शेरगढ़ मार्ग पर एक पेड़ सड़क पर गिर गया था। अंधेरे के कारण बाइक उस पेड़ से टकरा गई, जिससे पुष्पेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलते ही सीओ अफजलगढ़ राजेश सिंह सोलंकी, थानाध्यक्ष सुमित राठी, एसआई मनोज कुमार, कस्बा इंचार्ज प्रवीण कुमार और एसआई राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। पुष्पेंद्र कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। वे वर्तमान में रोहटा रोड गगन विहार कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।
पुलिस विभाग में पुष्पेंद्र कुमार की आकस्मिक मृत्यु से शोक की लहर दौड़ गई है। वे बेहद खुशमिजाज स्वभाव के थे और आम जनता के बीच अपनेपन से रहते थे। उनकी पहचान एक संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी के रूप में थी। मृतक पुष्पेंद्र कुमार, उम्र 35 वर्ष, मूल रूप से गांव लुहारी पट्टी थाना बड़ौत, जनपद बागपत के निवासी थे। उनकी भर्ती वर्ष 2011 में यूपी पुलिस में हुई थी।
गुरुवार सुबह 7:30 बजे पोस्टमार्टम के उपरांत बिजनौर पुलिस लाइन में सुबह 8:45 बजे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लुहारी पट्टी रवाना किया गया, जहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार हुआ। जहां पर सभी आखें भर आई।
परिजनों के साथ - साथ उनके कार्यस्थल के लोगों में भी उनकी मौत का गहरा सदमा लगा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों – दुष्यंत रोहटा, पूर्व पार्षद ऋषिपाल सिंह, तपन राणा, नरेंद्र पतला, बाबू राम चौहान, एल.पी. सिंह तोमर (रिटायर्ड रक्षा मंत्रालय), अजब सिंह, सौदान शास्त्री और गजेन्द्र सिंह (रिटायर्ड एडीओ) – ने हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वे बहुत ही नेक दिल और खुशमिजाज स्वभाव के व्यक्ति थे।
Location : Bijnor
Published : 22 May 2025, 12:16 PM IST
Topics : Afzalgarh police station Bijnor Police Line Jatpura Shergarh road accident Rohta Road Gagan Vihar Colony village Luhari Patti
No related posts found.