
महराजगंज के नए SP शक्ति मोहन अवस्थी (सोर्स: इंटरनेट)
Maharajganj: महराजगंज में पुलिस महकमे की फाइलों से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे सिस्टम को हिला कर रख दिया। आरोप है कि कानून के सबसे सख्त मामलों में से एक में नियमों को दरकिनार किया गया और जैसे ही यह बात नए पुलिस कप्तान तक पहुंची, कार्रवाई बिजली की तरह गिरी। कुर्सी संभालते ही एसपी ने साफ कर दिया कि अब लापरवाही की कोई जगह नहीं है।
महराजगंज जिले में नए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पदभार संभालते ही सख्त रुख अपना लिया है। मंगलवार को उन्होंने अपनी पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए ठूठीबारी थाने के प्रभारी निरीक्षक नवनीत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और अधिकारी सतर्क हो गए हैं।
बड़ा खुलासा: सलमान खान ने 16 साल की लड़की को दिया था प्यार में धोखा, इसलिए आज तक नहीं हुई शादी!
जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई NDPS Act के तहत दर्ज एक मामले में प्रक्रिया का पालन न करने के आरोप में की गई है। आरोप है कि इंस्पेक्टर नवनीत नागर ने इस गंभीर मामले में बिना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए ही मुकदमा दर्ज कर लिया, जबकि ऐसे मामलों में उच्चाधिकारियों को पहले अवगत कराना अनिवार्य होता है।
पुलिस विभाग में एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों को बेहद संवेदनशील माना जाता है। इन मामलों में हर कदम तय नियमों और प्रक्रिया के तहत उठाना जरूरी होता है, क्योंकि छोटी सी चूक भी पूरे केस को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में इस तरह की लापरवाही को गंभीर अनुशासनहीनता माना गया।
आज रात 8 बजे से फिर लगेगा लॉकडाउन
जैसे ही इस पूरे मामले की जानकारी एसपी शक्ति मोहन अवस्थी को मिली, उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया और बिना देरी किए सख्त कार्रवाई कर दी। उन्होंने निलंबन की पुष्टि करते हुए साफ कहा कि विभाग में अनुशासन और नियमों का पालन सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कदम सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि पूरे विभाग के लिए एक संदेश है कि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और नियमों का पालन अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि जांच में और भी अनियमितताएं सामने आती हैं तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 7 April 2026, 2:48 PM IST