
फेमस होने की चाहत में बुजुर्ग ने किया खतरनाक स्टंट
Maharajganj: सोशल मीडिया पर वायरल होने की अंधी दौड़ अब इतनी खतरनाक हो चुकी है कि इसमें न उम्र की सीमा बची है, न जान की कीमत। महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र से सामने आए एक वीडियो ने लोगों को हैरान भी किया है और चिंतित भी। यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क पर बाइक से ऐसा स्टंट करते नजर आए, जिसने एक पल के लिए सबका ध्यान खींच लिया, लेकिन अगले ही पल सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया। कुछ सेकंड की रील के लिए जिंदगी दांव पर लगाने का यह नया ट्रेंड अब डराने लगा है।
मोगलहा इलाके का बताया जा रहा है वीडियो
वायरल हो रहा यह वीडियो कोल्हुई थाना क्षेत्र के मोगलहा इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क पर बाइक संभालते हुए खतरनाक अंदाज में स्टंट करते नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद लोगों ने इस दृश्य को कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। अब यह वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
100 एकड़ में बनेगा Telangana High Court का नया परिसर, CJI सूर्यकांत ने रखी आधारशिला
ट्रैफिक नियमों की खुली अनदेखी
सड़क पर इस तरह का स्टंट सिर्फ एक करतब नहीं, बल्कि ट्रैफिक नियमों का सीधा उल्लंघन है। बिना किसी सुरक्षा उपकरण के, खुले रास्ते पर बाइक से स्टंट करना खुद की जान के साथ-साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डालना है। खास बात यह है कि ऐसे वीडियो अक्सर युवाओं को प्रभावित करते हैं और उन्हें भी इसी तरह के जोखिम भरे कदम उठाने के लिए उकसा सकते हैं।
हैरानी भी, चिंता भी
वीडियो देखने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कुछ लोग बुजुर्ग की “हिम्मत” की चर्चा कर रहे हैं, लेकिन बड़ी संख्या में लोग इसे बेहद लापरवाही भरा कदम बता रहे हैं। उनका कहना है कि सड़क कोई स्टेज नहीं है, जहां वायरल होने के लिए किसी भी हद तक जाया जाए।
मोहब्बत में सबकुछ जायज: प्रेमी गया जेल तो प्रेमिका ने किया ऐसा कांड, पुलिस वाले भी हाथ जोड़ते नजर आए
पुलिस और जागरूकता दोनों की जरूरत
ऐसे मामलों में सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जागरूकता भी जरूरी है। अगर समय रहते इस तरह की स्टंटबाजी पर रोक नहीं लगी, तो यह किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सोशल मीडिया की चमक में लोग यह भूलते जा रहे हैं कि एक गलत कदम जिंदगी भर का नुकसान दे सकता है।
Location : Maharajganj
Published : 5 April 2026, 9:41 PM IST