
कुआनों नदी में मिला अधेड़ का शव (Image Source: Dynamite News)
Basti: उत्तर प्रदेश के बस्ती में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब मूड़घाट के पास कुआनो नदी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव उतराता हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, जिससे इलाके में हलचल का माहौल बन गया।
शव की पहचान मुरलीजोत निवासी करीब 50 वर्षीय गंगाराम के रूप में की गई। परिजनों के अनुसार, गंगाराम सोमवार सुबह करीब आठ बजे घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। उनके घर न लौटने पर परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई थी और वे अपने स्तर पर उनकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह जब नदी में शव मिलने की खबर आई, तो परिजन मौके पर पहुंचे और उनकी पहचान की पुष्टि की।
UP Fraud: मुनाफे का लालच पड़ा भारी, लखनऊ में कारोबारी से 1.15 करोड़ की ठगी; जानें क्या है पूरा मामला
मृतक की पत्नी मालती ने बताया कि गंगाराम पिछले छह महीनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था। वह अक्सर बिना बताए घर से निकल जाते थे। इस बार भी वह बिना सूचना दिए घर से चले गए थे।
Road Accident: बोलरो ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर मौके, मौके पर ही दो युवाओं ने तोड़ा दम
इंस्पेक्टर मोतीचंद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
Location : Basti
Published : 28 April 2026, 7:29 PM IST