हिंदी
बस्ती में फर्जी अफसर का भंडाफोड़
Basti: कोतवाली और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने फर्जी OSD बनकर VIP प्रोटोकॉल लेने वाले शातिर जालसाज मोहसिन खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लाल-नीली बत्ती और उत्तर प्रदेश शासन का फर्जी लोगो लगी इनोवा से घूमता था और खुद को सचिवालय लखनऊ का OSD बताकर पुलिस व टोल प्लाजा पर रौब जमाता था।
पुलिस ने बताया कि 26 अगस्त को बड़ेबन पुल के नीचे चेकिंग के दौरान पुलिस ने इनोवा UP32HW2225 को रोका। कार पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था और उसकी छत पर लाल-नीली बत्ती लगी थी।
पूछताछ के दौरान कार में बैठे मोहसिन खान नाम के व्यक्ति ने खुद को उत्तर प्रदेश सरकार सचिवालय, लखनऊ का OSD बताते हुए पुलिस पर रौब जमाने की कोशिश की। उसने अपना विजिटिंग कार्ड भी दिखाया, लेकिन जांच में उसके दावों पर संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
तलाशी में पांच फर्जी OSD विजिटिंग कार्ड, दो वॉकी-टॉकी, दो मोबाइल फोन, चार ATM कार्ड और 2,700 रुपये बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह फर्जी पहचान के जरिए टोल माफी, सरकारी दफ्तरों में प्रवेश और आम लोगों से अधिकारियों से काम कराने के नाम पर ठगी करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं और IT Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है। चालक को पूछताछ के बाद नोटिस देकर जांच में सहयोग के निर्देश दिए गए।
वह अपनी गाड़ी पर फर्जी उत्तर प्रदेश शासन का लोगो व लाल-नीली बत्ती लगाकर विभिन्न जनपदों व राज्यों में जाता था, जहाँ पुलिस व टोल प्लाजा पर अपना फर्जी कार्ड दिखाकर VIP प्रोटोकॉल लेता था, टोल माफ करा लेता था, सचिवालय व सरकारी दफ्तरों में आसानी से प्रवेश पा लेता था तथा आम जनता को अधिकारियों से काम कराने के नाम पर ठगता था।
पुलिस ने आरोपी मोहसिन खान निवासी बस्ती को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली थाने में BNS की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं उसके साथ मौजूद चालक को पूछताछ व सत्यापन के उपरांत नोटिस देकर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर हिदायत देकर छोड़ा।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के अधिकारी होने के दावे पर बिना सत्यापन भरोसा न करें और ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Location : Basti
Published : 27 August 2026, 6:07 AM IST
No related posts found.