बरेली पुलिस महकमे में फेरबदल: 114 पुलिसकर्मियों के तबादले, यहां देखें पूरी सूची

बरेली में एसएसपी ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के 114 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया। सभी को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 21 April 2026, 12:09 PM IST

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सोमवार देर रात जारी आदेश में निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के कुल 114 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया। सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस व्यापक बदलाव के तहत थानों से लेकर चौकियों और क्षेत्राधिकारी (सीओ) कार्यालयों तक नई तैनातियां की गई हैं, जिससे पुलिसिंग में तेजी और प्रभावशीलता लाने की कोशिश की जा रही है।

इंस्पेक्टर स्तर पर अहम बदलाव

तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले हैं। जैसे-

  • वरुण कुमार को सीओ हाईवे कार्यालय से थाना क्योलड़िया में निरीक्षक अपराध बनाया गया है।
  • सुरेन्द्र कुमार को थाना किला से सुभाषनगर और लव सिरोही को बिथरी चैनपुर से नवाबगंज भेजा गया है।
  • राजबली सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना भोजीपुरा की जिम्मेदारी दी गई है।
  • जसवीर सिंह बालियान को इज्जतनगर से हटाकर सीओ नगर-तृतीय कार्यालय भेजा गया है।
  • सबसे बड़ा बदलाव क्राइम ब्रांच में हुआ, जहां से
  • विपिन कुमार को मीरगंज सीओ और
  • राजेश कुमार को हाईवे सीओ बनाया गया है।
  • इसके अलावा नरेश कश्यप को विशारतगंज थाना में निरीक्षक अपराध के पद पर भेजा गया है।
  • दरोगाओं का बड़े पैमाने पर तबादला
  • उपनिरीक्षक स्तर पर भी व्यापक फेरबदल हुआ है।
  • श्रीनिवास, सतीश कुमार, वीर सिंह और धर्मेन्द्र विश्नोई समेत कई दरोगाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
  • जितेन्द्र कुमार, नवदीप कुमार और मुकेश कुमार सहित कई अधिकारियों को अलग-अलग थानों में स्थानांतरित किया गया है।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IAS अधिकारियों का तबादला; कई जिलों के DM बदले गये; देखिये सूची

चौकी प्रभारियों में बड़ा बदलाव

जिले की दर्जनों चौकियों पर नए प्रभारी तैनात किए गए हैं। जगतपुर, जोगीनवादा, सैटेलाइट, धौराटांडा, रिठौरा, स्टेशन रोड, देवरनियां, कुतुबखाना, फतेहगंज पश्चिमी, लाल फाटक, किला, कर्मचारी नगर, आवास विकास, रामगंगानगर समेत कई प्रमुख चौकियों पर नए चेहरे देखने को मिलेंगे।

रिजर्व लाइन से फील्ड में उतारे गए दरोगा

इस फेरबदल की खास बात यह रही कि रिजर्व पुलिस लाइन्स से बड़ी संख्या में दरोगाओं को फील्ड में भेजा गया है। तस्दीक खान, संजीव कुमार, रविन्द्रपाल सिंह, पवन शर्मा, महेशपाल सिंह, अनीश कुमार, विवेक कुमार और ज्योति त्यागी समेत कई अधिकारियों को विभिन्न थानों में तैनाती दी गई है।

एसएसपी के सख्त निर्देश

एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तुरंत अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालें। आदेश के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कई दरोगाओं को पहली बार चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 जिलों के DM समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची

पुलिसिंग में बदलाव की उम्मीद

एक साथ 114 पुलिसकर्मियों के तबादले को जिले में कानून-व्यवस्था सुधारने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। नए चेहरों के आने से थानों और चौकियों की कार्यशैली में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे अपराध नियंत्रण और जनता की सुर

Location :  Bareilly

Published :  21 April 2026, 12:09 PM IST