हिंदी
बरेली में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत
Bareilly: जनपद के बारादरी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया। गुरुवार सुबह एक अधिवक्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की खबर लगते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया है।
मृतका की पहचान सहसवानी टोला निवासी महजबीन के रूप में हुई है। परिवारजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार सहसवानी टोला निवासी डॉक्टर हाशिम अंसारी की बेटी महजबीन की शादी 27 फरवरी 2025 को थाना प्रेमनगर क्षेत्र के शाहाबाद निवासी डॉक्टर तलहा से हुई थी। शादी को अभी नौ महीने भी पूरे नहीं हुए थे कि गुरुवार सुबह महजबीन की मौत की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया।
सूचना मिलने पर मायके वाले ससुराल पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही महजबीन को दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी। परिवार ने इसे स्पष्ट रूप से दहेज हत्या बताया है। हालांकि पुलिस ने कहा कि अब तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। मृतका प्रतिष्ठित न्यायिक परिवार से संबंध रखती थीं। महजबीन, एडीजे असगर अली और एडवोकेट अच्छन अंसारी की रिश्तेदार बताई जा रही हैं।
बरेली में डॉक्टर की पत्नी की संदिग्ध मौत
मृतका के चाचा एडवोकेट अच्छन अंसारी ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि महजबीन का विवाह इसी साल 27 फरवरी में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शाहबाद निवासी डॉक्टर मोहम्मद तल्हा से हुआ था। विवाह में मायके वालों ने एक कार भी दहेज में दी थी लेकिन ससुराल पक्ष के लोग अपनी मनपसंद कार दहेज में न मिलने से नाराज थे और अक्सर महजबीन के साथ मारपीट करते थे।
मृतका ने यह बात कई बार अपने मायके वालों को बताई लेकिन उन्होंने उसे समझाकर ससुराल भेज दिया। बीती रात में महजबीन की संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में ही मौत हो गई जिसकी सूचना जब मायके वालों को मिली तो पता चला कि एडवोकेट महजबीन अंसारी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों में पसरा मातम
परिवार वालों ने आरोप लगाया कि एडवोकेट महजबीन की गर्दन में चोट के निशान है। उन्होंने पुलिस से शिकायत करते हुए दहेज हत्या का आरोप लगाया है। फरार चल रहे पति व ससुराल पक्ष के ससुर सास दो नंद और नंदोई पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करा दी।
थाना बारादरी पुलिस ने बताया कि महजबीन के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग पुलिस की आगामी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
Location : Bareilly
Published : 27 November 2025, 2:43 PM IST
Topics : bareilly dead lawyer uttar pradesh