Bareilly News: रजिस्ट्रेशन रद्द होने के बाद भी चल रहा था अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग ने अर्बन हॉस्पिटल पर लगाई सील

बरेली के अर्बन हॉस्पिटल में रजिस्ट्रेशन निरस्त होने के बाद भी अस्पताल का संचालन जारी जिसपर आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने सील लगा दी। मंगलवार को नोडल अधिकारी डॉ. लईक अंसारी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और सील लगाकर संचालन बंद करा दिया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 22 September 2026, 7:03 PM IST

Bareilly: नगर के अर्बन हॉस्पिटल पर आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने सील लगा दी। रजिस्ट्रेशन निरस्त होने के बाद भी अस्पताल का संचालन जारी था। मामला सामने आने के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। नोडल अधिकारी डॉ. लईक अंसारी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और सील लगाकर संचालन बंद करा दिया। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन CMO डॉ. विश्राम सिंह ने 16 सितंबर को निरस्त किया था।

ये भी पढ़ें: अब नहीं बजेगा तेज DJ! मासूम छात्रा की मौत के बाद बलरामपुर में बड़ा फैसला, नगर पालिका क्षेत्र में तेज आवाज पर रोक

स्वास्थ्य विभाग की जांच में अर्बन हॉस्पिटल में अवैध पैथोलॉजी के संचालन समेत कई अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके बाद CMO ने अस्पताल का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर चिकित्सकीय गतिविधियां तत्काल बंद करने के आदेश दिए थे। भर्ती मरीजों को जिला अस्पताल अथवा महिला अस्पताल में शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए गए थे। इसके बावजूद अस्पताल के दरवाजे बंद नहीं हुए। रजिस्ट्रेशन निरस्त होने के बाद भी यहां संचालन जारी रहने की बात सामने आई। सवाल उठा कि जब अस्पताल को इलाज करने की अनुमति ही नहीं थी तो CMO के आदेश का पालन क्यों नहीं कराया गया।

ये भी पढ़ें: एनएचएम संविदा कर्मियों ने उठाई समान कार्य-समान वेतन की मांग, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन का अल्टीमेटम

सवाल उठे तो दौड़ी स्वास्थ्य विभाग की टीम

अस्पताल का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की सूचना एसएसपी कार्यालय और किला पुलिस को भी भेजी गई थी। संबंधित स्तर पर कार्रवाई के निर्देश भी थे। इसके बावजूद संचालन जारी रहने का मामला सामने आने के बाद विभाग ने कार्रवाई तेज की। नोडल अधिकारी डॉ. लईक अंसारी टीम के साथ अर्बन हॉस्पिटल पहुंचे। मौके पर कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया गया। इसके साथ ही अस्पताल का संचालन बंद करा दिया गया।

ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अफसरों की नई तैनाती, किसी को PAC तो किसी को ATS और EOW की जिम्मेदारी

पहले रजिस्ट्रेशन रद्द, अब अस्पताल पर सील

अर्बन हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई अब दो चरणों में पूरी हुई है। पहले जांच में गड़बड़ियां मिलने पर 16 सितंबर को रजिस्ट्रेशन निरस्त किया गया। इसके बाद भी संचालन नहीं रुका तो स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए अस्पताल पर सील लगा दी। अब बिना वैध अनुमति अस्पताल में चिकित्सकीय गतिविधियां संचालित नहीं की जा सकेंगी।

Location :  Bareilly

Published :  22 September 2026, 7:03 PM IST