बरेली में आयुष्मान योजना का गंदा खेल! मरीज से वसूले 13,324 रुपये, अस्पताल और CMO को नोटिस जारी
सिमराबोरीपुर निवासी अधिवक्ता संजय देव सिंह भदौरिया ने बताया कि उनकी मां रामेश्वरी देवी को 10 अक्टूबर 2025 को गंगाचरण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अधिवक्ता के मुताबिक अस्पताल प्रबंधन ने आयुष्मान योजना लागू होने के बावजूद मुफ्त इलाज देने से इनकार कर दिया।