Bareilly Breaking: बरेली में प्लाट कब्जे से परेशान चार महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश

मामला कैंट क्षेत्र के मानपुर चिकिट्टिया गांव का है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनके प्लाट पर पड़ोसी जबरन निर्माण करा रहा है। परिवार के सदस्य गौरव ने बताया कि मंगलवार सुबह जब परिवार की चार महिलाएं प्लाट पर पहुंचीं तो वहां कैंट थाने के हल्का प्रभारी राकेश दरोगा भी मौजूद थे।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 12 August 2026, 3:38 PM IST
google-preferred

Bareilly: बरेली के कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली चार महिलाओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। महिलाओं का आरोप है कि उनके 200 गज के प्लाट पर पड़ोसी ने अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। शिकायतों के बावजूद पुलिस और प्रशासन से मदद नहीं मिलने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

200 गज के प्लाट पर कब्जे का लगाया आरोप

मामला कैंट क्षेत्र के मानपुर चिकिट्टिया गांव का है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनके प्लाट पर पड़ोसी जबरन निर्माण करा रहा है। परिवार के सदस्य गौरव ने बताया कि मंगलवार सुबह जब परिवार की चार महिलाएं प्लाट पर पहुंचीं तो वहां कैंट थाने के हल्का प्रभारी राकेश दरोगा भी मौजूद थे।

महिलाओं ने निर्माण कार्य रोकने की मांग की, लेकिन आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें प्लाट से बाहर निकाल दिया गया।

पुलिस और प्रशासन पर सुनवाई नहीं करने का आरोप

परिवार का कहना है कि प्लाट विवाद को लेकर उन्होंने कई बार पुलिस अधिकारियों, जिलाधिकारी और सदर एसडीएम से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर परिवार ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

बुधवार सुबह गौरव की चाची कमलेश कुमारी, ताई मुन्नी देवी और बहन रोशनी व विमलेश अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट गेट पहुंचीं।

पेट्रोल की बोतल देखकर कर्मचारियों ने रोका

आरोप है कि चारों महिलाओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने महिलाओं के हाथ में पेट्रोल की बोतल देख ली और तुरंत उसे छीन लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की बात कही गई है। वहीं, पीड़ित परिवार ने प्लाट पर कब्जा हटवाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Location :  Bareilly

Published :  12 August 2026, 3:38 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement