Barabanki: दो भांजों की हत्या में फरार मामा 3 साल बाद ऐसे आया गिरफ्त में         

फतेहपुर पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने 3 सालों से फरार चल रहे 25,000 रूपये के इनामियां हत्याभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमन्चा और कारतूस बरामद किया है। महेंद्र पर चार मुकदमे भी दर्ज हैं।

Barabanki: फतेहपुर पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने 3 सालों से फरार चल रहे 25,000 रूपये के इनामियां हत्याभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमन्चा और कारतूस बरामद कर लिया है।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में फतेहपुर थाने की पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर 3 वर्षों से फरार चल रहे 25,000 रूपये के इनामियां हत्याभियुक्त देवा थाना क्षेत्र के खेवली गांव के महेन्द्र कुमार पुत्र अशोक कुमार को रेलवे क्रासिंग के पास आरसीसी रोड़ से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमन्चा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध फतेहपुर थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

Barabanki News: बाराबंकी वासियों के लिए खुशखबरी, जनता को मिला ये बड़ा तोहफा

जानकारी के अनुसार अभियुक्त महेन्द्र कुमार पुत्र अशोक कुमार द्वारा अपने 07 व 05 वर्षीय दो भांजों को घुमाने के बहाने ले गया था किन्तु वापस नहीं लौटा था। पुलिस द्वारा दोनों बच्चों के शवों को थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत नहर से बरामद किया गया था। महेंद की बाइक बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर खड़ी मिली थी। बताते हैं कि बहन से पैसे के लेनदेन के मामूली बात को लेकर घटना को अंजाम दिया गया था।  घटना के बाद से ही महेंद फरार चल रहा था।

बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मची चीख पुकार

अभियुक्त महेन्द्र की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रूपये का इनाम/पुरस्कार घोषित कि या गया था। महेंद्र पर चार मुकदमे भी दर्ज हैं।

खबर अपडेट हो रही है...

Location : 
  • Barabanki

Published : 
  • 11 November 2025, 6:38 PM IST