हिंदी
गोरखपुर: जनपद में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु चल रहे अभियान के तहत गगहा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पूर्व विवाद को लेकर हुई गोलीकांड की घटना में अभियुक्त के रूप में चिन्हित 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस टीम ने आरोपी से अवैध तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तार बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मा0 किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, जहां से आगे की विधिक प्रक्रिया सुनिश्चित होगी।
घटना बीते 09 नवंबर 2025 की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त और पीड़ित पक्ष के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी किशोर ने मौका पाकर पीड़ित पर गोली चला दी, जिसके कारण पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना गगहा में मु0अ0सं0 639/2025 धारा 109/61(1)/352/351(3) बीएनएस और 9/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
गोरखपुर सदर तहसील में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, अफसर बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी व मानवीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से 01 अदद अवैध .315 बोर का तमंचा व 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक राजन शाह, तथा कांस्टेबल अनिल यादव और पिन्टू प्रसाद शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध हथियार रखने या उनसे किसी भी प्रकार के आपराधिक गतिविधि में शामिल होने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
गोरखपुर सदर तहसील में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, अफसर बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
गगहा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को स्थानीय लोगों द्वारा भी सराहना मिली है। पुलिस का यह कदम अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश देता है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
Location : Gorakhpur
Published : 11 November 2025, 8:03 PM IST
Topics : Gorakhpur illegal pistol Police Arrested Teenage