Barabanki News: ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक हादसा, युवक की मौत से हड़कंप

उत्तर प्रदेश में हादसे थमने का  नाम नहीं ले रहे। इसी बीच बाराबंकी के फतेहपुर में एक दर्दनाक हादसा पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश में हादसे थमने का  नाम नहीं ले रहे। इसी बीच बाराबंकी के फतेहपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सांडभारी गांव का 22 वर्षीय पंकज कुमार वर्मा बुधवार की देर रात बेलहरा से खाली ट्रैक्टर-ट्राली लेकर घर लौट रहा था। गांव के पास चक मार्ग पर उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक,  हादसे में पंकज ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर मदद के लिए दौड़ लगाई। ग्रामीणों ने दूसरे ट्रैक्टर की मदद से पलटे हुए ट्रैक्टर को सीधा किया और पंकज को बाहर निकाला। उसे तुरंत फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भटुवामऊ स्थित एक ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक

जानकारी के मुताबिक, पंकज दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह भटुवामऊ स्थित एक ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक का काम करता था। उसके छोटे भाई अविचल वर्मा खेती-बाड़ी करते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता सुनील कुमार वर्मा बेहोश हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उत्तर प्रदेश में  आए दिन हादसे की खबर सामने आती रहती है।  ऐसे में कई लोगों की जान चली जाती है, तो कई लोग घायल हो जाते हैं जोकि चिंता का विषय है।

दूसरी खबर

प्राथमिक विद्यालय सतरिख प्रथम में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की हरख ब्लॉक इकाई की बैठक हुई। इस बैठक में संगठन का पुनर्गठन किया गया और महिला मोर्चा का गठन भी किया गया। संगठन के विस्तार में अभिनव दीक्षित, अभिषेक श्रीवास्तव और देवव्रत को उपाध्यक्ष बनाया गया। ऋषभ वर्मा और देवेश पांडेय को संगठन मंत्री तथा गौतम सोनी और रेवती रमन को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया।
महिला मोर्चा में पुनीता वर्मा को अध्यक्ष और सरिता वर्मा को संरक्षक चुना गया। सत्य श्रीवास्तव मंत्री, संगीता बिन्द कोषाध्यक्ष, फराह फातिमा वरिष्ठ उपाध्यक्ष और तृप्ति पटेल उपाध्यक्ष बनीं। नीलम सिंह, ज्योति सिंह, मरिया फातिमा समेत अन्य महिला शिक्षकों को भी विभिन्न पद दिए गए। बैठक की अध्यक्षता सरिता वर्मा ने की। उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा, मंत्री विजेंद्र सिंह और उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप कुमार वर्मा और महामंत्री संतोष कुमार श्रीवास्तव थे। राकेश कुमार, हरकिशन, अरुण कुमार वर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने भी बैठक में सक्रिय भागीदारी की

 

Bahraich News: सरकारी योजनाएं कागज़ों तक सिमटीं, कोठवल कला गांव के नौशाद की आज भी ये हाल

नंबर प्लेट पर “गुर्जर” और नोएडा पुलिस के खिलाफ बनाई वीडियो, अब पुलिस ने चलाया हंटर तो आई नानी याद, पढ़ें पूरी खबर

 

Location : 

Published :