बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राजनीति और भी सक्रिय हो गई है। सत्ता में बने रहने वाले दल और सत्ता बदलने के इच्छुक दलों के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। इस चुनाव में इंडिया गठबंधन (तेजस्वी यादव और कांग्रेस सहित) अपनी कमर कस चुका है।

अविरल सिंह बनेंगे युवा नेतृत्व संगठन की नई ताकत
Barabanki: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राजनीति और भी सक्रिय हो गई है। सत्ता में बने रहने वाले दल और सत्ता बदलने के इच्छुक दलों के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। इस चुनाव में इंडिया गठबंधन (तेजस्वी यादव और कांग्रेस सहित) अपनी कमर कस चुका है। ऐसे में बाराबंकी के युवा नेता अविरल सिंह को समाजवादी पार्टी (सपा) ने बिहार में इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
अविरल सिंह बाराबंकी के निवासी हैं और उनके पिता अरविन्द कुमार सिंह गोप उत्तर प्रदेश के सपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। अविरल सिंह सामाजिक गतिविधियों और राजनीतिक कार्यों में लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी की है और पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
Barabanki Road Accident: कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल; परिवार में मचा कोहराम
पिछले पांच वर्षों से वे उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 और लोकसभा 2024 के चुनावी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी राजनीतिक समझ, प्रखर वाणी और युवा वर्ग से जुड़ने की क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें बिहार में इंडिया गठबंधन के लिए जिम्मेदारी सौंपी है।
शनिवार को अविरल सिंह बिहार पहुंचे और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत किया। इसके बाद वे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने और संगठन को मजबूत करने में जुट गए। उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह बढ़ा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कद्दावर नेता अरविन्द कुमार सिंह गोप ने भी बिहार आने की योजना बनाई है, जिससे पार्टी की ताकत और बढ़ेगी।
अविरल सिंह की सक्रियता और समर्पण को कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. पी.एल. पुनिया ने सराहा। उन्होंने कहा कि अविरल की कार्यशैली और सेवा भाव बिहार में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को मजबूती प्रदान करेगी। पूर्व मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने कहा कि अविरल बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ेंगे। उनके बिहार पहुंचने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और नए नेतृत्व की संभावनाओं का माहौल बन गया है।
अविरल सिंह की बिहार में सक्रियता इंडिया गठबंधन को युवा शक्ति से जोड़ने और संगठनात्मक मजबूती देने में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके नेतृत्व और कार्यशैली से पार्टी को चुनावी मुकाबले में निश्चित ही लाभ मिलने की उम्मीद है। उनके प्रयासों से बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने की राह और मजबूत हो सकती है।