
बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से बड़ी खबर सामने आई है। सिरौली गौसपुर तहसील के ग्राम पंचायत डूडी में चिकनपॉक्स के 28 मरीज मिले हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल मोबाइल यूनिट ने मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित कीं।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह के निर्देश पर डॉ. अफजल और डॉ. देव प्रताप सिंह की टीम गांव पहुंची। टीम में सीएचओ नाजिम, एएनएम और आशा कार्यकर्ता शामिल थे। संक्रमित मरीजों में 3 से 35 वर्ष तक की उम्र के लोग शामिल हैं।
मरीजों में गौरी (7 वर्ष), जानवी (6 वर्ष), सलोनी (6 वर्ष), सौम्या (5 वर्ष), सेजल (7 वर्ष), उमा देवी (13 वर्ष), सट्टा (21 वर्ष), उषा (35 वर्ष), पुष्पा देवी (30 वर्ष), राधा (29 वर्ष), अजय (26 वर्ष), नीरज (35 वर्ष), अरुण (12 वर्ष), सिया (3 वर्ष) समेत अन्य लोग शामिल हैं।
लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील
स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है। विभाग ने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। साथ ही चिकनपॉक्स के लक्षण दिखते ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने को कहा है। बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए विभाग सभी आवश्यक कदम उठा रहा है।
मौसम में बदलाव के चलते चिकन पॉक्स के बीमारी
सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर संतोष सिंह ने कहा बताया कि मौसम में बदलाव के चलते चिकन पॉक्स के बीमारी फैल रही है जिसके लिए डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंचकर घर-घर सर्वे कर दवाइयां दे रहे हो वहीं मरीजों को दवाइयां के साथ ही साफ सफाई सहित उचित परामर्श भी दिया जा रहा।
क्या है चिकनपॉक्स बिमारी
जानकारी के मुताबिक, चिकनपॉक्स एक संक्रामक रोग है जो वैरिसेला-ज़ोस्टर वायरस के कारण होता है। यह खुजली वाले, तरल पदार्थ से भरे दाने का कारण बनता है जो पूरे शरीर को ढक लेता है। यह आमतौर पर बच्चों में होता है, लेकिन वयस्कों को भी यह हो सकता है। चिकनपॉक्स अत्यधिक संक्रामक है और सीधे संपर्क, बूंदों के संचरण और हवाई संचरण से फैलता है। इसमें लाल दाने से शुरू होता है।
Location : Barabanki
Published : 2 May 2025, 4:26 PM IST
Topics : Barabanki Chickenpox Latest News UP News