बलरामपुर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती; अटल भवन में पुष्पांजलि का आयोजन
पूर्व प्रधानमंत्री की पौत्री अंजली मिश्रा ने उनके काव्य पक्ष को याद करते हुए कहा कि वह अपनी कविताओं के माध्यम से जटिल से जटिल विषयों को सरलता से कह देते थे। देश के विकास के प्रति उनकी दूरगामी सोच आज भी प्रेरणा का मुख्य स्रोत है।
Balrampur: बलरामपुर में भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष और पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यालय परिसर में पंडित अटल बिहारी वाजपेई के जीवन दर्शन और उनकी राजनीतिक यात्रा पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।
सदर विधायक पलटू राम ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेयी एक महामानव थे, जिनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। देश के विकास के प्रति उनकी दूरगामी सोच आज भी प्रेरणा का मुख्य स्रोत है।
तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि आज देश और प्रदेश में जो डबल इंजन की सरकार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है, उसकी मजबूत नींव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने ही रखी थी। उनके नेतृत्व ने ही भाजपा को जन-जन की पार्टी बनाया।
पूर्व प्रधानमंत्री की पौत्री अंजली मिश्रा ने उनके काव्य पक्ष को याद करते हुए कहा कि वह अपनी कविताओं के माध्यम से जटिल से जटिल विषयों को सरलता से कह देते थे। कार्यकर्ताओं को उनके साहित्य और विचारों से निरंतर सीख लेनी चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि अटल जी का ओजस्वी व्यक्तित्व, 'राष्ट्र सर्वोपरि' का सिद्धांत और सुशासन के प्रति उनका समर्पण प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह 'गुड्डू', डॉ. अजय सिंह 'पिंकू', महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह, जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा, जिला मंत्री अवधेश तिवारी 'तरुण', मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, अमरनाथ शुक्ला, महेश शुक्ला 'बच्चा', संदीप उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, अनन्य गौरव मिश्रा, नगर अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल गुप्ता, सभासद राघवेंद्र सिंह, विनोद गिरी, अक्षय शुक्ला, मनीष तिवारी, सोनू साहू, नंदिनी शुक्ला, सरिता पांडे और राघवेंद्र सिंह 'शिवाजी' सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।