
त्योहार से घर वापसी के लिए रेलवे ने खोला रास्ता
Ballia: दीपावली और छठ महापर्व के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। इनमें अमृतसर- सहरसा- अमृतसर आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन और उधना-छपरा त्योहार विशेष ट्रेन शामिल हैं। दोनों ट्रेनें बलिया स्टेशन से होकर गुजरेंगी, जिससे यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
दीपावली और छठ महापर्व के बाद रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। बड़ी संख्या में लोग अपने कामकाज और नौकरी पर लौट रहे हैं। ऐसे में नियमित ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा है। यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 04672 अमृतसर- सहरसा आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 17 नवंबर को अमृतसर से रात 8:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन शाम 7:35 बजे बलिया पहुंचेगी और 7:35 बजे ही छपरा के लिए रवाना होगी। इसके बाद सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय और खगड़िया होते हुए तीसरे दिन सुबह 5:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 04671 सहरसा-अमृतसर त्योहार विशेष ट्रेन 19 नवंबर को सहरसा से सुबह 10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन उसी दिन शाम 6:15 बजे बलिया पहुंचेगी। यहां से गाजीपुर सिटी और वाराणसी होते हुए अमृतसर के लिए रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन शाम 6 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के नौ, शयनयान श्रेणी के नौ और एसएलआर के दो कोच समेत कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
DPRO Transfers: यूपी पंचायती राज विभाग में बड़ा उलटफेर, 14 जिलों के डीपीआरओ इधर से उधर
वहीं, गाड़ी संख्या 09115 उधना-छपरा त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन 16 नवंबर को एकल यात्रा के लिए किया जा रहा है। यह ट्रेन उधना से रात 7:45 बजे रवाना होकर भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और वाराणसी होते हुए तीसरे दिन सुबह 4:17 बजे रसड़ा पहुंचेगी।
बलिया में पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, दो भाइयों ने युवक को चाकू से गोदा
इसके बाद सुबह 5:05 बजे बलिया से रवाना होकर सुबह 7:30 बजे छपरा पहुंचेगी। उधना-छपरा विशेष ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के छह और एसएलआरडी के दो कोच समेत कुल 18 कोच लगाए गए हैं। रेलवे के इस इंतजाम से त्योहार के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
Location : Ballia
Published : 17 November 2026, 6:34 AM IST